Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत कांग्रेस के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियों ने अंबेडकर सर्किल पर दिया धरना

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीति, महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध एवं किसानों की कर्ज माफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अंबेडकर सर्किल पर भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। भाजपा के जिला महामंत्री चंपालाल मीणा और हरिओम गर्ग ने धरने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सरकार की नाकामियों की जानकारी दी और अभियान के तहत आगामी दिनों में सरकार को घेरने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया।

 

Rajasthan will not tolerate, under the campaign, BJP officials protest against Congress at Ambedkar Circle

 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, जिला मंत्री हरफूल मरमट, अल्का शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालचंद गौतम, शिक्षाविद डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी, पार्षद कपिल जैन, जिनेन्द्र शर्मा, चंदनसिंह नरूका, आकाश भारद्वाज, रणप्रताप सिंह शेखावत, रवि शर्मा, जगमाल सिंह नरूका, सीताराम करेल, मुकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, रितेश भारद्वाज पप्पूलाल पटोना, लालचंद रैगर, अजय बसवाल, मनीष जैन, राकेश चंडालिया, राजू दाधीच, अयूब खान, दिनेश नाटाणी, गिरधर बैरवा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version