Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ऑपरेशन गार्जियन के तहत व्यक्तियों को डरा धमकाकर असुरक्षा का भाव उत्पन्न करने वाला युवक गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने ऑपरेशन गार्जियन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए व्यक्तियों को डरा धमकाकर असुरक्षा का भाव उत्पन्न करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा चलाये जा रहे “ओपरेशन गार्जियन” अभियान के तहत एसपी सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं तेजकुमार पाठक पुलिस उपधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष शर्मा द्वारा व्यक्तियों को डरा धमकाकर असुरक्षा का भाव उत्पन्न करने वाले व्यक्ति राजेन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र रामजीलाल निवासी बामनवास पट्टीखुर्द थाना बामनवास को गिरफ्तार किया गया।

 

Rajendra Meena, a young man arrested for creating a sense of insecurity by threatening people under Operation Guardian

 

घटना विवरण:- ऑपरेशन गार्जियन अभियान के दौरान बामनवास पुलिस विभिन्न क्षेणी के असामाजिक तत्वों व आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों को चिन्हित कर रही है। जिसमें बामनवास के राजेन्द्र उर्फ कल्लू मीना के बारे में मालूमात हुई कि यह व्यक्ति क्षेत्र में लोगों को मोबाईल कॉल और मैसेज पर डरा धमकाकर सार्वजनिक असुरक्षा उत्पन्न कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र उर्फ कल्लू मीना पुत्र रामजीलाल निवासी बामनवास पट्टीखुर्द थाना बामनवास को दिनांक 21.02.2023 को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह, कांस्टेबल कमलेश एवं कांस्टेबल अभिनेश आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !