नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 का खिताब जीतने के बाद विजय जुलूस के दौर भग*दड़ मचने से जा*न गंवाने वालों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। चार जून को आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर जुटे लोगों के बीच भग*दड़ मच गई थी। इस हा*दसे में कई लोगों की मौ*त हुई थी और कई घायल भी हुए थे। आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। आरसीबी ने लिखा है कि 4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया।
वे हमारा हिस्सा थे, वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को बाकी से अलग बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उनकी कमी हम सबकी यादों में हमेशा गूंजती रहेगी। आरसीबी ने लिखा कि उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, उसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं हो सकती है, लेकिन, पहले कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपए की राशि दी है। सिर्फ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर। यह आरसीबी केयर्स की शुरुआत भी है। टीम मैनेजमेंट ने लिखा है कि आरसीबी केयर्स के बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी।
𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗮𝗿𝗲𝘀: 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁
Our hearts broke on June 4, 2025.
We lost eleven members of the RCB family. They were part of us. Part of what makes our city, our community & our team unique. Their absence will echo in the memories of each one of… pic.twitter.com/1hALMHZ6os
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 30, 2025
जाने क्या है मामला:
बीते 4 जून, 2025 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भग*दड़ मचने से कम से कम 11 लोगों की मौ*त हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। एक लाख से भी ज्यादा फैंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। आरसीबी टीम का स्वागत करने और 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी की जीत का जश्न मनाने के लिए युवा, महिलाएं, पुरुष यहां तक कि बुज़ुर्ग भी सड़कों के किनारे खड़े थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
