महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि यह स्थिति 21 अगस्त तक बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग आधे जिलों में कहीं रेड अलर्ट है तो कहीं ऑरेंज अलर्ट। मुख्यमंत्री फडणवीस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जहां-जहां नुकसान हो रहा है, वहां मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और कर्नाटक के साथ भी बातचीत की गई है, ताकि वहां से डिस्चार्ज होने वाले पानी को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सके और बाढ़ की स्थिति पैदा न हो। मुख्यमंत्री फडणवीस का कहना है कि खास तौर से कोंकण क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। उनके अनुसार लगभग 4 लाख हेक्टेयर जमीन पर किसानों की बुवाई को नुकसान पहुंचा है और इसका आकलन कर उन्हें मदद दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नांदेड़ के मुकर्रमाबाद में कल 206 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके कारण क्लाउडबर्स्ट जैसी स्थिति बनी और कई लोग फंस गए। अब तक 206 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और बाकी को भी निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ और सेना की टीमें वहां मौजूद हैं।
मुंबई में कैसे हैं हालात:
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
