नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली का लाल किला काला पड़ रहा है। एक स्टडी के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण लाल किले की दीवारों पर “काली परतें” जम गई हैं। रिसर्चर्स ने पाया कि ये काली परत लाल बलुआ पत्थर से बनी किले की दीवारों और प्रदूषकों के बीच रासायनिक क्रिया के कारण बनी है।
इसकी मोटाई 0.05 मिमी से 0.5 मिमी बताई गई है। स्टडी के अनुसार इन काली परतों के कारण किले की बारीक नक्काशी को नुकसान पहुंच सकता है। यह ऐसी पहली स्टडी है, जिसमें 17वीं सदी के इस स्मारक पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को समझा गया है। दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। सर्दियों के मौसम में दिल्ली अक्सर अपनी खराब वायु गुणवत्ता के लिए सुर्खियों में रहती है।
(सोर्स: बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
