Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नहीं रहे अंतर्राष्ट्रीय कमेंटेटर जसदेव सिंह

विश्व प्रसिद्ध खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। दूरदर्शन और रेडियो पर जसदेव सिंह की कमेंट्री के लाखों प्रशंसक रहे हैं।

Jasdev Singh International Commentator no more RestInPeace #RIP
उनका बचपन सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में बीता था। 1959 में उन्होंने जयपुर रेडियो स्टेशन पर समाचार वाचक के तौर पर काम किया था।
जसदेव सिंह ने अपनी जानदार आवाज से करोड़ों लोगों को सालों-साल मैच का हाल सुनाया। 70 और 80 के दशक में जसदेव सिंह खेल प्रेमियों की जानी पहचानी आवाज थी।
जसदेव सिंह के निधन पर खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई हस्तियों ने शोक जताया। राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा, आकाशवाणी और दूरदर्शन के बेहतरीन कमेंटेटर्स में से एक जसदेव सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ओलंपिक, एशियन गेम्स, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस समेत अनगिनत कार्यक्रमों में आवाज का जादू बिखेरा।
जसदेव सिंह ने करीब 6 एशियन गेम्स और इतने ही हॉकी वर्ल्ड कप में कमेंटरी की। जसदेव सिंह ने साल 1963 से लगातार 48 वर्षों तक गणतंत्र दिवस की कमेंटरी की। भारत सरकार ने साल 1985 में उन्हें पद्म श्री और साल 2008 में पद्म भूषण से नवाजा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !