सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के साथ हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई द्वारा जारी आदेश में विभिन्न थाना क्षेत्रों के दो उपनिरीक्षक, पांच सहायक उपनिरीक्षक, 2 हैड कांस्टेबल और 23 कांस्टेबल का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से कई को पुलिस लाइन में लगाया गया है तो कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से फील्ड में पोस्टिंग दी गई है।
ट्रांसफर लिस्ट में हरभान सिंह उप निरीक्षक को भड़ौती चौकी, राजेन्द्र गिरी उपनिरीक्षक को थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, हैड कांस्टेबल विमल को थाना सदर गंगापुर सिटी, कांस्टेबल घनश्याम सिंह को मलारना चौकी, कांस्टेबल विजय सिंह को थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, कांस्टेबल चेन सिंह को बाटोदा, कांस्टेबल महावीर प्रसाद को अमावरा चौकी, कांस्टेबल संजीव कुमार को थाना सदर गंगापुर सिटी, कांस्टेबल रूपसिंह को बाटोदा, कांस्टेबल विश्वेन्द्र सिंह को वजीरपुर, कांस्टेबल मनोज मीना को पुलिस लाइन, महिला कांस्टेबल निरमा देवी को मानटाउन सवाई माधोपुर, कांस्टेबल सुरेश कुमार को सदर गंगापुर सिटी, कांस्टेबल अशोक कुमार को खिरनी चौकी, कांस्टेबल जगन को उदई मोड़, कांस्टेबल सोनाराम को मित्रपुरा, कांस्टेबल कुम्भाराम को बामनवास लगाया गया है।
पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें”-