Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने का लिया संकल्प

भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रावणी तीज को भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने हेतु संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।गौरतलब है कि प्रतिवर्ष जून से सितंबर के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय कैलाश मानसरोवर की यात्रा करवाता है। जिसमें हिंदू, बौद्ध और जैन तीर्थयात्री शामिल होते हैं। इस यात्रा के लिए चीन सरकार से वीजा लेना होता है। इस अवसर पर बोलते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि कैलाश पर्वत तिब्बत में स्थित एक पर्वत श्रेणी है।

 

इसके पश्चिम तथा दक्षिण में मानसरोवर तथा राक्षसताल झील हैं। यहां से ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलुज इत्यादि जैसी अनेक महत्वपूर्ण नदियां निकलतीं हैं। हिन्दू सनातन धर्म में इसे पवित्र माना गया है। कैलाश पर्वत भगवान शिव का घर है। वहां बर्फ ही बर्फ में भोले नाथ शंभू ब्रह्म तप में लीन शालीनता से, शांत और एकांत तप में लीन हैं। धर्म व शास्त्रों में उनका वर्णन प्रमाण है। शिव का अघोर रूप वैराग्य व गृहस्थ का संपूर्ण मेल है जिसे शिव व शक्ति कहते हैं। कैलाश पर्वत भगवान शिव के कारण ही संसार के सबसे पावन स्थानों में है।

 

Resolve to free Kailash Mansarovar from China

 

कैलाश पर्वत के विषय में हमारे संस्कृत साहित्य के अनेकानेक काव्यों में वर्णन मिलता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने हेतु संकल्प लिया और निश्चय किया कि भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने हेतु एक वैश्विक वातावरण का निर्माण कर चीन पर इस हेतु अंतरराष्ट्रीय दबाव डालने का सभी एकजुट होकर प्रयास करेंगे। ताकि सभी आस्थावान लोग सुगमता से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लाभान्वित हो सकें।

 

कार्यक्रम में डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, डॉ. रमेश चंद वर्मा, लड्डू लाल तिलकर, महेश चंद शर्मा, अभय गुप्ता एडवोकेट, प्रणव कुमार गौतम, डॉ. रामचरण बोहरा, मोहन लाल शर्मा, पंडित लाल चंद गौतम, बाबू लाल सैनी, नवीन कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, जिनेन्द्र कुमार प्रजापति, केशव शर्मा, विनोद चौधरी, रणजीत सिंह गुर्जर, सुमेर सिंह शेखावत, राम दयाल जाट, आशीष जैन, रामराय चौधरी, कुलदीप मीना शेषा, दिनेश कुमार दीक्षित, राम राज खाती, भेरू लाल मीणा, श्रीराम शर्मा,
श्रीमती कृष्णा गुप्ता, दयानंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, नित्यानंद शर्मा, राहुल गौतम, अमित शर्मा सहित भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनेक कार्यकर्ता एवं शिव भक्त उपस्थित थे।

 

Stenographer

 

आदर्श स्टेनो क्लासेज (ऑफ़लाइन/ऑनलाइन)

जहां पर सभी स्टेनो कॉम्पीटीशन की तैयारी करवाई जाती है। जैसे आरएसएसएमबी स्टेनो, एसएससी स्टेनोग्राफर, राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर, सीआईएसएफ, बीएसएफ एवं सीआरपीएफ स्टेनोग्राफर परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।

बैच प्रारंभ :- 1st और 15th हर महीने

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-

सर जयसिंह भारद्वाज (सीनियर इंस्ट्रक्टर स्टेनो)

8005606583 / 9414496505

पता :- Plot No. E 10-11, RIICO Industrial Area, Sawai Madhopur

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !