Tuesday , 9 June 2026
Breaking News

लोक अदालत में रेवेन्यु मामलों की भी होगी सुनवाई

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरुवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली ऑनलाईन व ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक व वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

Revenue cases will also be heard in Lok Adalat in sawai madhopur

 

साथ ही सचिव ने अधिवक्ताओं से अधिकाधिक सहयोग की अपील की। जिला प्राधिकरण सचिव ने यह भी बताया कि इस वर्ष की द्वितीय लोक अदालत में इस बार रेवेन्यू से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की जाएगी तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने, पक्षकारान को राजीनामा करवाने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार अग्रवाल तथा शरद यादव अधिवक्तागण सवाई माधोपुर उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !