Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिला पुलिस ने इनामी बदमाश प्रकाश उर्फ मोटा मोग्या को किया गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने जनवरी 2022 में ग्राम सलेमपुर थाना गंगापुर सदर में वृद्ध दम्पति के साथ मारपीट कर पैर के कड़े काट कर निकाल कर ले जाने, खण्डार में रामेश्वर धाम में हुई चोरी, क्षेत्रपाल धाम डाबरा जिला करौली, खुर्रा माता मण्डावरी दौसा सहित 16 मन्दिरों में हुई चोरी की वारदातों में फरार चल रहे इनामी बदमाश प्रकाश उर्फ मोटा मोग्या पुत्र हनुमान उर्फ भगवान सहाय मोग्या निवासी देवपुरा कालाडेरा जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 31 जनवरी  2022 को वारदात करने वाले रामजीलाल मोग्या, रामकेश मोग्या, जशरथ उर्फ उदड़ मोग्या, राजेश मोग्या व मोग्या को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया था। परन्तु इस गैंग का सरगना प्रकाश मोग्या फरार चल रहा था।

 

प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा इनाम की घोषणा की गई थी। उन्होने बताया कि प्रकाष उर्फ मोटा मोग्या के विरूद्व जिला जयपुर ग्रामीण, सीकर, दौसा, करौली व सवाई माधोपुर के विभिन्न थानों में एक दर्जन के करीब मामले चोरी, नकबजनी, लूट व मारपीट के दर्ज हे। खानाबदोश होने के कारण इसका आपराधिक रिकार्ड संकलित किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा गम्भीर अपराधों में फरार चल रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द गंगापुर सिटी, वृत्ताधिकारी बाबुलाल विश्नोई के निर्देशानुसार प्रकाश मोग्या उर्फ मोटा के छिपने के स्थानों का चिन्हित किया गया, उन सभी स्थानों पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। अपराधी का तकनीकि संसाधनों से भी पीछा किया जा रहा था।

 

Reward crook Prakash alias Mota Mogya arrested in sawai madhopur

 

खानाबदोश होने के कारण अपराधी को पकड़ना मुश्किल था परन्तु पुलिस की टीमों को करीब एक माह की मेहनत के बाद मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एक विशेष टीम को टोडा, अजीतगढ, सीकर को भेजा गया, टीम ने अपराधी के ठिकानों की निगरानी कर घेराबन्दी कर दबोचने का प्रयास किया जो अपराधी दीवार कूद कर भाग गया। जिसको तीन किलोमीटर पीछा कर टीम के सदस्यों ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गैंग के द्वारा अपनी महिलाओं से जिस स्थान पर चोरी की वारदात करनी है उन स्थानों की रैकी करवाई जाती है। ये लोग ऐसे स्थानों को लक्ष्य बनाते हे जो कस्बा से दूर तथा सुनसान जगहों पर स्थित हैं।

 

महिलाएं दिन में धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के बाहने जाकर उस स्थान की रैकी करती हैं। मन्दिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति से अपने आदमियों को बताती है। इसके अनुसार ये व्यक्ति चोरी वारदात मुंह को कपडे़ व नकाब बांध कर अंजाम देते है। उन्होंने बताया कि इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की विशेष टीम में अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, लख्मीचन्द, ऋषिकेष व राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अपराधी को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जावेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !