जयपुर: शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शिक्षा संकुल परिसर सभागार में आयोजित एक सादा समारोह में बुधवार को नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए तीन लाख से अधिक बच्चों को गैर-सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। राज्य में कुल 34,799 पात्र गैर-सरकारी विद्यालयों के लिए यह लॉटरी निकाली गयी, जिससे लाखों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। अभिभावक बेव पोर्टल पर आवेदन आईडी व मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने बच्चे की वरीयता सूची में स्थिति देख सकते हैं।
शिक्षामंत्री ने असहाय वर्ग और अल्पआय वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की सौगात देते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर क्लिक करते हुए लॉटरी का शुभारंभ किया। लॉटरी द्वारा वरीयता सूची को अभिभावक विद्यालयवार वेबपोर्टल http://www.rajpsp.nic.in/ के होम पेज पर ‘अभ्यार्थी प्राथमिकता क्रम’ पर क्लिक करके देख सकते हैं। यहां आवेदन की आईडी नंबर व मोबाइल नंबर से लॉगिन करके वरीयता क्रमांक सभी आवेदित विद्यालयों में एक साथ देख सकते हैं।
तीन साल से अधिक आवेदन:
नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के तहत समस्त गैर राजकीय विद्यालयों में नि:शुल्क सीट्स प्रवेश के लिए वरीयता क्रम हेतु ऑनलाइन लॉटरी में तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। नि:शुल्क सीट पर प्रवेश हेतु राज्य में कुल 34,799 पात्र विद्यालय हैं जिनमें आवेदन प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या 3,08,064 है। इनमें बालकों की संख्या – 1,61,816, बालिकाओं की संख्या -1,46,241 और कुल थर्ड जेन्डर की संख्या – 7 है।
बालक-बालिकाओं की कुल संख्या – 3,08,064
कुल बालकों की संख्या – 161816
कुल बालिकाओं की संख्या -146241
कुल थर्ड जेन्डर की संख्या – 7
Tags Education Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Madan Dilawar Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Right To Education Right To Education (RTE) RTE Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
