Wednesday , 20 May 2026
Breaking News

जिले भर में मनाया गया सुरक्षित मातृत्व दिवस

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले के सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, सिटी डिस्पेंसरी मानटाउन, बजरिया, समस्त सीएचसी, पीएचसी पर चिकित्सकों द्वारा गर्भवतियों की ए एन सी जांच की गई। इस अवसर पर महिलाओं की खून व यूरिन की नि:शुल्क जांच भी की गई। साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई उन्हें आयरन सुक्रोस चढ़ाया गया।

Safe Motherhood Day Celebrated Medical health
जिले में सेवारत चिकित्सकों के साथ साथ निजी चिकित्सकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर अपनी सेवाएं देकर गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांचा। गर्भवतियों को गर्भवस्था में अपना किस प्रकार खयाल रखना चाहिए, क्या खाना चाहिए, किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए जैसी जानकारी भी दी गई।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकिता शर्मा, स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. नीलम जैन द्वारा शहरी क्षेत्र में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की।
हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि कुल 60 गभर्वती महिलाओं की निःशुल्क जांच हेतु पंजीकृत किया गया। जिसमें प्रथम तिमाही में प्रथम जांच हेतु 20, द्वितीय जांच हेतु 29, तृतीय जांच हेतु 11 व तीन से अधिक जांच हेतु विषेषज्ञों द्वारा गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, पेट की व बच्चे की धड़कन की जांच की गई एवं कुसुम कंवर एवं महबूब अहमद लैब टेक्नीशियन द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी टेस्ट व यूरिन की निःशुल्क जांच संस्था पर की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government tightens restrictions on gold imports, find out what has changed

सोने के आयात पर सरकार सख्त, जानिए क्या-क्या बदला

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सोने (Gold) के आयात (Import) को लेकर नियम और सख्त …

Gold and silver prices rise as import tariffs rise

इंपोर्ट टैरिफ बढ़ते ही सोना-चांदी की कीमतों में आग

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोने (Gold) और चांदी (Silver) पर इंपोर्ट टैरिफ (Import Duty) …

Sawai Madhopur Police came into the field to curb road accidents

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरी पुलिस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur) द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और …

सवाई माधोपुर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, अनुमति 29 की थी… काट दिए 70 से अधिक पेड़

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पेड़ कटाई (Tree Felling) को लेकर लोगों में …

NEET 2026 exam cancelled

नीट 2026 की परीक्षा हुई रद्द, पेपर लीक के आरोप के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !