Friday , 5 July 2024
Breaking News

संतोष जैन बनी नमो नमो मोर्चा भारत सवाई माधोपुर की जिलाध्यक्ष

समाज सेविका संतोष जैन को नमो नमो मोर्चा भारत का सवाई माधोपुर महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मूर्ति मीना ने संतोष जैन की मोर्चा की सवाई माधोपुर महिला जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। संतोष जैन समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती हैं एवं समय – समय पर रक्तदान भी करती हैं। वर्तमान में ये एक कैंटीन का संचालन भी कर रही हैं।
Santosh Jain became the District President of Namo Namo Morcha India Sawai Madhopur
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक जुट होकर अपने दायित्व को निभाते हैं। मोर्चा का लक्ष्य राष्ट्र की मातृ, पुरुष और युवा शक्ति को संगठित कर सनातन संस्कृति, सिद्धांत एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है तथा सभी को राष्ट्र विकास की मुख्य धारा से जोड़कर सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

परिवहन नियमों की अवहेलना करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की …

ओम बिरला एक बार फिर बने लोकसभा के स्पीकर

नई दिल्ली:- ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर पद के लिए चुन …

27 जून को होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी समारोह

मुख्यमंत्री डीबीटी के माध्यम से करेंगे अभिवृद्धित राशि का हस्तांतरण सवाई माधोपुर:- मुख्यमंत्री भजन लाल …

अनुपस्थित मिले 16 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version