Thursday , 23 April 2026
Breaking News

20 से 26 अप्रैल तक आयोजित होगा “सतरंगी सप्ताह

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान मतदाताओं में जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों के तहत सम्पूर्ण जिले में 20 से 26 अप्रैल 2019 तक “सतंरगी सप्ताह” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि “सतरंगी सप्ताह” के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। गतिविधियों का लक्षित वर्ग के अनुसार संयोजन किया जाना है ताकि इसकी ब्रांडिग की जाकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जा सकें। उन्होंने बताया कि “सतरंगी सप्ताह” के दौरान 20 अप्रैल को पहले दिन “दीपदान” के साथ सप्ताह का शुभारंभ किया जायेगा। जिसके तहत हर शहर में जन-जन उठेंगे, मतदान की कीमत समझेंगे गीत के साथ तथा हम भी वोट करेंगे, हम भी गर्व करेंगे स्लोगन से मतदान हेतु आमजन को जागरूक किया जायेगा।

satrangi week held April
इसी प्रकार सप्ताह के दूसरे दिन 21 अप्रैल को “बैण्डवादन” होगा। जिसके तहत अब कोई ना आकर भरमाए, मन में डर ना घर कर पाए गीत के साथ तथा लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट स्लोगन से मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा।
सप्ताह के तीसरे दिन 22 अप्रैल को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में “वोट बारात” निकाली जायेगी। जिसके तहत क्या गांव डगर सब संग आए, कोई वोट ना बाकि रह जाए गीत के साथ तथा हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगे स्लोगन से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
सप्ताह के चौथे दिन 23 अप्रैल को “महिला मार्च” का आयोजन कर आमजन में मतदान का संदेश दिया जायेगा। जिसके तहत अब आओं घुंघट से निकले, घर ढाणी पनघट से निकले सोंग के साथ तथा वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी स्लोगन से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जायेगा।
सप्ताह के पांचवें दिन 24 अप्रैल को “मानव श्रृंखला” गीत हर पीढ़ी के मतदाता, जन-तंत्र के भाग्य विधाता के साथ तथा जिम्मेदारी का एहसास है, वोट डालने को तैयार है एवं सप्ताह के छठें दिन 25 अप्रैल को “ट्राई साईकिल रैली” के माध्यम से दिव्यांगजनों द्वारा आमजन में मतदान करने का संदेश दिया जायेगा। जिसके तहत हम लोकतंत्र की जान बने, जन जाग्रति का आवाहन बने सोंग के साथ तथा अधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे स्लोगन से आमजन में को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा तथा सप्ताह के सातवें दिन 26 अप्रैल को “वोट मैराथन” का आयोजन होगा। जिसके तहत उर्जा हम है, हम संयम है, है जोश है हिम्मत, दम खम है गीत के साथ तथा अंगूली पर निशान, राष्ट्र के नाम स्लोगन से युवा मतदाताओं को मतदान दिवस 29 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !