Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बेटी बचाओ एवं मतदान करने का दिया संदेश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में आयोजित आशाओं के एक दिवसीय परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिला पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा डॉटर्स आर प्रिशियस, बेटी बचाओ अभियान, पीसीपीएनडीटी एक्ट के साथ साथ दिनांक 7.12.2018 को होने वाले विधानसभा चुनावों में मत देने के अधिकार के बारे में बताया गया।

Save Daughter Message Vote voting Beti bachao beti padhao Election

जिसमें डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स.मा., डाॅ. दिलिप मीना खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी स.मा., डाॅ. नवलकिशोर मीना, आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक स.मा. मनोज अग्रवाल, आदित्य तोमर, सलाहकार यूएनएफपीए मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य स.मा. डाॅ. प्रदीप चैधरी कम्यूनिटी हैल्थ आॅफिसर, प्राची जैन फाॅईनेंस कम लाॅजस्टिक कन्सलटेंट तथा रामअवतार मीणा ब्लाॅक आशा सुपरवाईजर उपस्थित रहें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉटर्स आर प्रिशियस, बेटी बचाओं अभियान, पीसीपीएनडीटी एक्ट व मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत लिंग चयन करने वाले/करवाने वालों की सूचना देने वालों को ढाई लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी प्रदान की। कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या तथा लिंग भेद नही करने के बारे में बताया ।

आशीष गौतम ने कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मतदान दिवस 7 दिसम्बर 2018 को प्रातः8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदाता फोटो पहचान पत्र या फोटो युक्त मतदाता पर्ची साथ लेते हुये मतदान केन्द्रों पर पहुॅच कर मतदान अवश्य करें और अपने आस पास के सभी मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया, उन्होने बताया कि मतदान आपका अधिकार है, लोकतन्त्र में आपकी भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आपसे निवेदन है कि मतदान हेतु व्यस्तताओं से समय निकालें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !