Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

हम्मीर ब्रिज विस्तारीकरण कार्य का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को हम्मीर ब्रिज के चौड़ाईकरण एवं विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को गति देने एवं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हम्मीर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के अस्थायी फाउंडेशन कार्य में तेजी लाने एवं रेलवे विभाग के समन्वय से बो स्ट्रिंग गर्डर ( रेलवे मुख्य स्पान) लॉन्चिंग शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

 

Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram inspected the Hammir Bridge expansion work

 

 

उन्होंने पिंक पैलेस साइड के रोड पर सिविल लाइन को स्थानांतरित कर चौड़ाईकरण कार्य शीघ्र शुरू करने की बात कही। कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि ब्रिज पर बने गड्ढों को तत्काल भरा जाए ताकि वर्षा ऋतु में राहगीरों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े। उन्होंने एनएचएआई, नगर परिषद, रेलवे व सार्वजनिक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सितंबर 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने संरचनाओं के हटाने, रेलवे अनुमोदन व अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

जिला कलेक्टर ने लालसोट साइड एवं टोंक साइड रैंप कार्य में तेजी लाने और रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्टेजिंग कार्य सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्माण स्थल पर आ रही सीवरेज लाइनों को स्थानांतरित कर बाधा मुक्त कार्य संपादन के निर्देश दिए। इस दौरान एनएचएआई के अधिशासी अभियंता वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि रेलवे सहित सभी आवश्यक विभागों से प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं। होटल पिंक पैलेस एवं अन्य मुआवजा प्राप्त संरचनाओं का डिस्मेंटल कार्य प्रगति पर है और चौड़ाईकरण तेजी से चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !