Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सी-विजिल एप्प पर दें आचार संहिता उल्लंघन की सूचना 

महज 100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने आमजन से लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान ’सी-विजिल’ ऐप का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए आमजन ‘सी-विजिल’ (नागरिक सतर्कता) एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इस एप्प की खास बात यह है कि आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान महज 100 मिनट में हो जाता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने में यह एप्प अहम भूमिका निभा रहा है। देश के कई राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग ने इस एप्प के जरिए प्रभावी कार्यवाही की है।

 

 

Sawai Madhopur News Report violation of code of conduct on C-Vigil app

 

 

 

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर अब इस एप्प के जरिए फास्ट ट्रेक शिकायत प्राप्ति और समाधान प्रणाली से प्राप्त शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्यवाही संभव होगी। कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप्प को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है। आमजन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण देते हुए एक फोटो खींचें या 2 मिनट का एक वीडियो बनाएं। शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख करें।

 

शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष तक पहुंच जाती है जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ते को कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर भेजकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

 

 

एप्प की कार्यप्रणाली:-

‘सी-विजिल’ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप्प का इस्तेमाल करके कदाचार एवं घटना की जानकारी भेज सकता है। जिसका 100 मिनट की समय सीमा में संबंधित अधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप्प की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखे जाने का भी विकल्प है। ‘सी-विजिल’ एप्प के माध्यम से आमजन फ्रीबीज वितरण, धन वितरण, सामप्रदायिक हेट स्पिीच, लिक्विड व ड्रग वितरण, फेक न्यूज , फायर आर्म्स डिसप्ले एवं चुनाव प्रकिया संबंधित अन्य शिकायतें की जा सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !