Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स के इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अतुल कुमार सक्सेना, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व महेन्द्र कुमार ढ़ाबी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स हेतु इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स कोे उनके कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स का कर्तव्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से अवगत करवाना, आम नागरिकों के विवादों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाली लोक अदालत में मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित करवाने हेतु जागरूक करना है।

 

 

 

Second phase of induction training program for paralegal volunteers organized in sawai madhopur

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अभय कुमार गुप्ता द्वारा उपस्थित पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को अंतर-राज्य प्रवासी श्रमिक (रोजगार और सेवाओं की शर्तों का विनियमन) अधिनियम 1979, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 एवं नालसा योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं 2010 के संबंध में अवगत करवाया गया।

 

 

साथ ही राधेश्याम जोगी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा उपस्थित पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को लैंगिक केन्द्रित कानून/महिला कानून-समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 व गर्भावस्था का चिकित्सकीय समापन अधिनियम 1971 के संबंध में तथा वीरेन्द्र कुमार वर्मा असि. लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अभय कुमार गुप्ता, चीफ लीगल एड डिपेंस काउसिंल राधेश्याम जोगी, असिस्टेंट लीगल एड डिपेंस काउसिंल वीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !