Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन में जल संबंध देने में राज्य में सवाई माधोपुर दूसरे स्थान पर

जल प्राणी को प्रकृति द्वारा प्रदत्त अमृत है, पृथ्वी पर जब तक जल है तब तक ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल वो भी स्वच्छ, भारत के गांव ढाणियों में घर-घर तक पहुंचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को लाल किले की प्राचीर से जल जीवन मिशन प्रारम्भ करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के तहत मार्च, 2024 तक देश के 18 करोड़ ग्रामीण परिवारों को हर घर जल संबंध देकर 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। राजस्थान जहां देश के क्षेत्रफल का 10.45 प्रतिशत भू-भाग है तथा भारत की जनसंख्या का 5.5 प्रतिशत हिस्सा है परन्तु यहां 1.16 प्रतिशत सतही जल एवं 1.7 प्रतिशत भू-जल उपलब्ध है। राजस्थान में 1 अप्रैल, 2019 के अनुसार घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति 11 से 40 प्रतिशत है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों, विशाल भू-भाग जिसका दो तिहाइ हिस्सा मरूस्थल है एवं प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता न्यूनतम है। वहां जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल कनेक्शन देकर स्वच्छ जल पहुंचाना एक चुनौती है। राजस्थान का पूर्वी जिला सवाई माधोपुर जहां 42 प्रतिशत नल कनेक्शन भू-जल पर आधारित है, वहां हर घर नल कनेक्शन देकर स्वच्छ जल पहुंचाने का बीड़ा जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सवाई माधोपुर ने उठाया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन में जिला हर घर नल जल संबंध करने में राजस्थान में दूसरे स्थान पर है।

 

Sawai Madhopur ranks second in giving water relation in Jal Jeevan Mission

 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सीताराम मीना ने बताया कि विभाग द्वारा जल जीवन मिशन में मुख्य परियोजनाओं के अतिरिक्त 437 गांवों में जल संबंधों की 1 लाख 41 हजार 201 स्वीकृतियां जारी की गई है तथा 96 हजार 776 जल संबंधों के लिए जिले में 316 गांवों में कार्यादेश जारी किए गए हैं। मिशन के तहत जन सहयोग सेवा के सहभागिता राशि के रूप में 36 लाख 50 हजार 692 रूपये प्राप्त हुए है। वहीं जिले के कुल 756 गांवों में से 732 गांवों में ग्राम जल स्वच्छता समितियों का गठन किया जा चुका है। वहीं 609 ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के बैंक खाते खोले जा चुके है। इसके साथ-साथ 732 ग्रामों की ग्राम कार्ययोजनाएं ग्राम सभाओं में अनुमोदित की जा चुकी है। महिला सशक्तीकरण एवं नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी में बढ़ोत्तरी करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत घरेलू जल संबंध महिला मुखिया के नाम से जारी करने का प्रावधान किया है। जेजेएम के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा पहली बार क्वालिटी एश्योरेंस एवं क्वालिटी कन्ट्रोल मैनुअल तैयार कर जिले में लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक मूलभूत आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित गुणवत्ता वाला पेयजल सहज और सतत मिलता रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !