Thursday , 22 October 2026
Breaking News

चर्चित कौशल ह*त्याकांड का मुख्य आ*रोपी गिर*फ्तार, आ*रोपी पर घोषित था 15 हजार का इनाम

जिले की पुलिस ने चर्चित कौशल ह*त्याकाण्ड में फरार मुख्य आ*रोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आ*रोपी की गिर*फ्तारी के लिए 15 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के हवाले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गत 30 जनवरी की रात्रि को थाना बहरावंडा कलां अन्तर्गत ग्राम बिचपुर मिश्रान में हुई कौशल किशोर की ह*त्या का आ*रोपी दीपक बैरवा पुत्र रामस्वरूप निवासी किशनगढ़ छारा थाना बहरावंडा कलां को टोंक बस स्टेंड सवाई माधोपुर से गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

उन्होंने बताया कि गत 30 जनवरी को परसराम जाट निवासी किशनगढ़ छारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भतीजा कौशल किशोर पुत्र कैलाश जाट हमारे गांव किशनगढ छारा से भात लेकर गांव बिचपुर मिश्रान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। वहां पर कौशल किशोर के साथ दीपक बैरवा, धर्मेश बैरवा, बनवारी, रामकिशोर, धनजी बैरवा निवासीयान किशनगढ़ छारा तथा रामकेश निवासी बिचपुर मिश्रान एवं 4-5 अन्य व्यक्तियों ने लाठी एवं सरिये से मारपीट की। घायल कौशल किशोर को सवाई माधोपुर अस्पताल लेकर आये, जिसे डाक्टरों ने मृ*त घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने ह*त्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया था।

 

Sawai Madhopur Update 5 Feb 2024

 

घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर दिश निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह के सुपरविजन में अनील डोरिया वृत्ताधिकारी सवाई माधोपुर ग्रामीण, थानाधिकारी खण्डार, कुण्डेरा, रवांजना डूंगर को सम्मिलित कर विशेष टीम का गठन किया गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भेजकर साक्ष्य का सकंलन किया गया। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी कुण्डेरा महेन्द्र सिंह को सुपुर्द किया गया। वारदात के मुख्य आ*रोपी दीपक बैरवा वारदात के फ*रार हो गया, जिसकी गिर*फ्तारी के लिए आधा दर्जन टीमों को लगाया गया।

 

थानाधिकारी खण्डार, बहरावंडा कलां, कुण्डेरा, रवांजना डूंगर एवं डीएसटी सहित करीब आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गत 30 जनवरी को किशनगढ़ छारा से भात के कार्यक्रम में दीपक बैरवा मोटर साइकिल से गया था। कार्यक्रम में दीपक बैरवा ने श*राब के न*शे में गाली गलौज करने पर कौशल किशोर ने दीपक को थप्पड़ मार दी थी। आपसी समझाइश के बाद दीपक व कौशल किशोर ट्रॉली में सो गये। नशा उतरने के पश्चात नींद से जागने के बाद दीपक बैरवा ने अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए सोते हुए कौशल किशोर की पास में रखी कुदाली से ह*त्या कर दी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !