Sunday , 8 March 2026
Breaking News

होम वोटिंग का द्वितीय चरण 22 एवं 23 अप्रैल को

लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन पात्र मतदाताओं की लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होम वोटिंग का द्वितीय चरण 22 एवं 23 अप्रैल, 2024 को होगा। प्रभारी अधिकारी पीबी सेल एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण ने बताया कि होम वोटिंग के प्रथम चरण में शेष रहे मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की एसओपी के अनुसार मतदान करवाना है। इस कार्य के लिए मतदाताओं तक पहुंच से संबंधित रूट चार्ट 19 अप्रैल तक पूर्ण कर संबंधित मतदाताओं को पुख्ता तौर से 22 एवं 23 अप्रैल तक निर्धारित स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करावें। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के प्रथम चरण में शेष रहे मतदाताओं एवं संबंधित मतदान दलों से समन्वय स्थापित कर 21 अप्रैल की सांय 6 बजे तक संबंधित एआरओ मुख्यालय पर पहुंचने के लिए पाबन्द करावें। मतदान के पश्चात पोल्ड मतों को पोस्टल बड्डी पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।

 

Second phase of home voting on 22 and 23 April in sawai madhopur

 

आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाता 19 से 21 अप्रैल तक करें मतदान

लोकसभा आम चुनाव 2024 के द्वितीय चरण के तहत आवश्यक सेवाओं (एवीईएस) के मतदाताओं के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार एआरओ कार्यालय पर एक पीवीसी (डाक मतपत्र मतदान केन्द्र) स्थापित किया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी पीबी सेल एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण ने बताया कि द्वितीय चरण के एवीईएस श्रेणी के पात्र मतदाताओं की सूची तथा उनके पोस्टल बैलेट वितरित किए जा चुके है। इस संबंध में संबंधित मतदाताओं को सूचित कर एआरओ मुख्यालय पर स्थापित पीवीसी पर निर्वाचन विभाग की एसओपी की पालना करते हुए उन्हें 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मतदान करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करावें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !