Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस, 26 अप्रैल, 2024 को मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 17 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2024 तक “सतरंगी सप्ताह” मनाया जा रहा है। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार “सतरंगी सप्ताह” के दूसरे दिन गुरूवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली बनाकर आम मतदाताओं को मतदान दिवस 26 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

 

Voting message given by making rangoli in sawai madhopur

 

यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल, मुख्य बाजार होते हुए महावीर पार्क आकर सम्पन्न हुई। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा “नोट करो भाई नोट करो, 26 अप्रैल को वोट करो, छोड़ो घर के सारे काम-पहले करो चलो मतदान से नारो से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आमजन व राहगीरों को पीले चावल वितरित कर अधिक-से-अधिक मतदान हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हितेश सोनी, महिला पर्यवेक्षक राखी विजय, रजनी मीना सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !