Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर रूकमणी वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खैरदा सवाई माधोपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने श्रमिकों के कानूनी अधिकारों, बंधुआ मजदूरी एवं बालश्रम अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। “असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं” नालसा योजना 2015 का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, उन्हें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संबंधित सुविधाओं का लाभ प्रदान करना एवं प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है।

 

On International Workers' Day, a legal awareness camp was organized at Rukmani Old Age Home and the arrangements were taken stock of

 

साथ ही उन्होंने रूकमणी वृद्धाश्रम एवं चेतना दिव्यांग संस्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्था में स्टाफ की स्थिति, वृद्धजनों एवं दिव्यांग बालको को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन एवं बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !