Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जीवनांक पंजीकरण सर्वेक्षण में हुआ गोठ बिहारी पंचायत का चयन

सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति खण्डार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोठ बिहारी का चयन जीवनांक पंजीकरण सर्वेक्षण हेतुु किया है।

Selection of Biographical Registration Survey Panchayat Sawai Madhopur Rajasthan
इस सर्वेक्षण में वर्ष 1 जनवरी 2011 से 31 दिसम्बर 2017 के मध्य ग्राम पंचायत के समस्त गांवों के प्रत्येक परिवार में होने वाले जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण से शेष रही घटनाओं का विशेष शिविर लगाकर पंजीकरण कर प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।
यह सर्वेक्षण राशन कार्ड व भामाशाह कार्ड के आधार पर किया जाएगा। ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी अजय शंकर बैरवा ने बताया कि सर्वेक्षण हेतु रजिस्ट्रार, ए.एन.एम., रोजगार सहायक, पंचायत सहायक, आशा सहयागिनी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक सर्वे टीम का गठन किया गया है। आज पंचायत समिति सभागार में सर्वे टीम को सर्वेक्षण सम्बन्धी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी ने भामाशाह योजना, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण व सर्वे प्रपत्र भरने सम्बन्धी जानकारी दी। जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण में आधार की अनिवार्यता, पंजीकरण एवं भामाशाह कार्ड के भौतिक सत्यापन की जानकारी दी गई। उपजिला कलेक्टर सुनिल आर्य एवं विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा ने सर्वे टीम को तय समय पर सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सांख्यिकी निरीक्षक राजेश कुमार माली एवं ग्राम सचिव (रजिस्ट्रार) हेमराज बैरवा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !