Monday , 8 June 2026
Breaking News

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” का संदेश हो रहा प्रसारित

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि जिले में लगातार स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किये जाने के क्रम में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट बनाये गये हैं।
स्वीप प्रभारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर प्रथम सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया है जहां पर आमजन शेरू के साथ सेल्फी ले सकते हैं। इसी प्रकार जिला कलेक्ट्रेट दूसरा शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया है। तीसरा शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय के पास में और चौथा इन्दिरा मैदान में चल रहे सर्कस परिसर के समीप शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया है। 

Selfi Points have been made  Sheru District Headquarters sawai madhopur
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी ने बताया कि उक्त चारों स्थानों पर आमजन शेरू के संग सेल्फी ले सकते हैं।
स्वीप प्रभारी ने बताया कि शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट पर शेरू आमजन में 29 अप्रैल को मतदान करने का आग्रह करने वाला संदेश प्रसारित कर रहा है। शेरू का संदेश है “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”।
स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने शेरू के संग सेल्फी प्वॉइंट पर सेल्फी ली वहीं सह प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, सवाई माधोपुर पंचायत समिति की बीडियो सरोज बैरवा, डीआरडी नरेगा एक्सईएन हरि सिंह मीणा एवं चुनाव प्रकोष्ठ में लगे अन्य कार्मिकों ने भी सेल्फी ली। इसके साथ ही आमजन ने भी उत्साह से शेरु के साथ अपने-अपनी सेल्फी ली और आने वाले चुनाव में अधिकतम मतदान करने की शपथ भी ली ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !