Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश

सद्भावना एवं शांति विकास के संदर्भ में जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी दर्शन समिति सवाई माधोपुर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में आज शनिवार को जिला परिषद सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ जिला प्रमुख सुदामा मीणा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक विनोद जैन एवं पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा प्रधान संपत पहाड़िया के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुदामा मीणा ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन के बारे में बताते हुए गांधी के जीवन को युवाओं के लिए अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर अपने विचार भी व्यक्त किए। संगोष्ठी कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन के सह संयोजक विनोद जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Seminar organized on Sadbhavna Diwas in sawai madhopur

 

उन्होंने गांधी जी के जीवन दर्शन पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर तथा वार्ड स्तर पर समिति का विस्तार करने की बात कही। उन्होंने शीघ्र ही महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति का एक सम्मेलन जिला स्तर पर करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ आमजन सुगम तरीके से उठा सकें। उन्होंने महात्मा गांधी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने धर्म एवं जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाया।

 

संगोष्ठी में राउमावि भदलाव के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि देश में महात्मा गांधी ने सद्भावना, शांति एवं विकास के लिए सराहनीय कार्य किए थे। आज के युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर डाइट के व्याख्याता उपेश वर्मा, गांधी दर्शन समिति गंगापुर सिटी के संयोजक विकास जैन, खंडार से रामदयाल चौधरी, बौंली से हरपाल कौर, मलारना डूंगर से आसिफ अली आदि लोगों ने भी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं शिक्षाविद मीना शर्मा ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !