Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बांग्लादेश में चुनाव पर शेख हसीना का आया ऐसा बयान की मची हलचल

बांग्लादेश: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में हुए आम चुनाव को धो*खे और स्वांग का चुनाव कहा है। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी किया है। बयान के अनुसार शेख हसीना ने चुनाव को लेकर कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाता नहीं थे, फिर भी मतगणना की मेजों पर वोट मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को देश ने एक पहले से तय धो*खे और स्वांग वाले चुनाव को देखा। यह चुनाव बांग्लादेश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक शर्मनाक अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

Sheikh Hasina's statement on Bangladesh election Results

शेख हसीना ने चुनावी आंकड़ों पर सवाल उठाए और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई आंकड़े असंगत और झूठे लगे। उन्होंने कहा कि मतदान की रफ्तार आम तौर पर सुबह खासकर 11 बजे से पहले सबसे तेज होती है। फिर भी उस दौरान केवल 14.96% मतदान दर्ज हुआ और दोपहर तक यह अचानक बढ़कर 32.88% हो गया।

एक ही घंटे में यह उछाल असामान्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से बताए गए कुल वोटों का आंकड़ा देशभर से मिली जमीनी तस्वीर से मेल नहीं खाता। खाली मतदान केंद्र, निष्क्रिय बूथ और मतदाताओं की गैर-मौजूदगी देखी गई। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री ने जनमत संग्रह की प्रक्रिया और इसके नतीजे देरी से जारी किए जाने पर भी सवाल उठाए।

About Vikalp Times Desk

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT t.term_id FROM vikalp_terms AS t INNER JOIN vikalp_term_taxonomy AS tt ON t.term_id = tt.term_id WHERE tt.taxonomy IN ('category') AND t.term_id IN ( 51,71,80,15799 )

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT vikalp_posts.ID FROM vikalp_posts WHERE 1=1 AND vikalp_posts.ID NOT IN (103861,104116,104124,104126,104129,104139,104144,104151,104158,104164,104168,104172,104180) AND ( 0 = 1 ) AND ((vikalp_posts.post_type = 'post' AND (vikalp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY vikalp_posts.ID ORDER BY vikalp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 5

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS vikalp_comments.comment_ID FROM vikalp_comments WHERE ( comment_approved = '1' ) AND comment_post_ID = 103861 AND comment_type NOT IN ('note') AND comment_parent = 0 ORDER BY vikalp_comments.comment_date_gmt ASC, vikalp_comments.comment_ID ASC

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !