Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जयपुर दर्दनाक सड़क हा*दसा, 5 लोगों की मौ*त, ट्रेलर में घुसी कार

जयपुर: जयपुर के चाकसू थाना इलाके में आज एक दर्दनाक हा*दसा हो गया। इस हा*दसे में महिला समेत 5 कार सवार लोगों की मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर चालक को झपकी लगने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। श*व बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। म*रने वाले सभी लोग जबलपुर, मध्य प्रदेश के बताए जा रहे है।

 

Car road accident chaksu kota jaipur national highway 14 Feb 26

 

 

सभी महाकाल (उज्जैन) के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी (सीकर) के दर्शन करने के लिए निकले थे। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने जांकदारी देते हुए बताया कि चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हा*दसा हुआ है। उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया।

 

 

4 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, एक ने रास्ते में तोड़ा द*म

शुरुआती जांच में सामने आया कि चालक की झपकी लगने के कारण यह हा*दसा हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। उसने भी रास्ते में द*म तोड़ दिया। म*रने वालों में पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रेशमा श्रीवास्तव (55) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, ड्राइवर अनुराग (25), रजक राहुल पुत्र बबलू रजक और शानू शामिल हैं। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !