Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने 94 वर्षीय वृद्धा सहेजी देवी के होंठों पर बिखेरी मुस्कान

उस चेहरे पर मुस्कान लाना जिसकी आंख में आंसू हो” इस ध्येय वाक्य को जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा समय-समय पर साकार करते है। जिला कलेक्टर ने एक बार फिर से इस ध्येय वाक्य को सिद्ध करते हुए खण्डार पंचायत समिति के कोसरा गांव की रहने वाली सहेजी देवी के होठों पर मुस्कान बिखेर दी।

District  Collector Sawai Madhopur smiles old women lips of Goddess face tears eyes

जिला कलेक्टर के कक्ष में सहेजी देवी पेंशन चालू करवाने की दरख्वास्त लेकर आई थी। सहेजी देवी की वृद्धा अवस्था को देखकर जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से खण्डार विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा को दूरभाष पर उनकी पेंशन चालू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि सहेजी देवी का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में जुड़वाकर उन्हें राहत प्रदान करें। 94 वर्षीय वृद्धा ने इस पर जिला कलेक्टर का आभार जताया तथा पेंशन के बिना आर्थिक परेशानी होना बताया। इस पर जिला कलेक्टर ने अपनी जेब से सहेजी देवी को कुछ नगद राशि भी देकर उनका सम्मान किया। जिस पर सहेजी देवी अत्यन्त प्रसन्न हो गई और जिला कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !