Monday , 7 September 2026
Breaking News

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराए सत्यापन, वरना बंद हो जाएगी पेंशन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत जिलें में 161108 पेंशनर्स है, जिसमें से मात्र 121028 पेंशनर्स (75.12 प्रतिशत) ने अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया है। भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर्स जल्द से जल्द अपना भौतिक सत्यापन करवाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्या ने बताया कि जनवरी, 2024 तक किसी पेंशनर्स द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराये जाने की स्थिती में स्वतः ही उनकी पेंशन बन्द हो जाएगी।

 

अतः सभी पेंशनर्स अतिशीघ्र अपना अनिवार्य भौतिक सत्यापन करवाया जाना सुनिश्चित करें जिससे पेंशन मिलने में किसी प्रकार के व्यवधान का सामना नहीं करना पड़े। पेंशन धारक अपने वार्षिक भौतिक का सत्यापन ई-मित्र केन्द्रों पर अंगुली की छाप से करवा सकते है। इसके लिए लाभार्थी को ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क 50 रुपये एवं ई-मित्र प्लस पर 10 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

Social security pensioners should get verification done soon in sawai madhopur

 

पेंशन धारक का वार्षिक भौतिक सत्यापन नही होने की स्थिति में पेंशनर को संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी) पेंशन पोर्टलेे पर लॉग इन कर संबंधित पेंशन का पीपीओ नम्बर दर्ज कर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन कर सकता है।

 

इसके साथ ही किसी भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एन्ड्राइड मोबाइल एप राज एसएसपी डाउनलोड कर घर बैठे फेस रिकाग्निशन बॉयोमैट्रिक तकनीक जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर हाथों-हाथ आईडेंटिटी वेरीफिकेशन नि: शुल्क किया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !