Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिसकर्मियों ने कहीं होली मनाई, तो कहीं बहि*ष्कार, किरोड़ी लाल मीणा का भी आया बयान

जयपुर: राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने कुछ जिलों में जमकर होली खेली है तो कुछ जगह बहि*ष्कार किया है। हर साल की तरह इस साल भी पुलिस लाइन में होली सेलिब्रेशन की पूरी व्यवस्था की गई थी। लेकिन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित तमाम जिलों की पुलिस लाइन खाली रही। कोटा, भरतपुर, पाली, सवाई माधोपुर में जरूर रौनक देखने को मिली है। यहां पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षकों के साथ होली खेली है। वहीं डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया।

 

Some policemen celebrated Holi in rajasthan

 

 

 

शनिवार को कोटा पुलिस लाइन में एसपी अमृता दुहन ने महिला जवानों के साथ में डीजे पर जमकर डांस किया है। भरतपुर पुलिस लाइन में एसपी मृदुल कच्छावा के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने होली खेली। दोनों ही जगह पुलिसवालों की संख्या कम रही। उदयपुर पुलिस लाइन में जवानों को होली खेलने नहीं पहुंचने पर साउंड सिस्टम वापस लौटा दिया गया।

 

 

 

 

 

पुलिसकर्मियों ने होली का किया बहि*ष्कार किया, कई नताओं के आए बयान:

 

क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा: डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “होली ऐसा वार्षिक पर्व है, जो आनंदप्रदायक है। यह शिष्टों द्वारा आचारित है, अतः इसका पालन और इस पर उत्सव आयोजित करना धर्म है। प्रदेश के पुलिसकर्मियों से आग्रह है कि आपकी जो भी मांगें हैं, वह मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर पूर्ण कराऊंगा।” उन्होंने लिखा है कि आप सभी विपरीत परिस्थितियों में सदा जनसेवा में प्रतिबद्ध पुलिसकर्मियों से विनम्र आग्रह है कि वे वैदिक पर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाएं।

 

 

 

 

पुव सीएम अशोक गहलोत बोले: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है कि, “कल प्रदेशभर में उल्लासपूर्ण एवं शांतिपूर्वक होली मनाने में योगदान देने के बाद आज पुलिसकर्मी होली का बहि*ष्कार कर रहे हैं। मेरी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से अपील है कि अविलंब इस मामले में दखल दें एवं पुलिसकर्मियों को होली खेलने के लिए उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला करें।” उन्होंने आगे लिखा है कि, “सरकार के समक्ष तमाम लंबित मांगों जैसे डीपीसी से प्रमोशन, मैस भत्ता बढ़ाने, साप्ताहिक अवकाश इत्यादि मांगों को लेकर पुलिसकर्मी आज होली का बहि*ष्कार कर रहे हैं।”

 

 

“पूर्व में हमेशा बजट में पुलिसकर्मियों के हित में घोषणा होती थीं। होली सालभर में आने वाला त्यौहार है। हमारे नेता प्रतिपक्ष एवं कई विधायकों ने विधानसभा में भी आपकी इन मांगों को उठाया है एवं आगे भी हम मजबूती से सरकार के समक्ष आपकी मांगो को रखेंगे। मेरा सभी पुलिसकर्मियों से निवेदन है कि बहि*ष्कार पर पुनर्विचार कर आप अपने साथियों एवं परिजनों के साथ होली का त्यौहार मनाएं”।

 

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !