नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका (America) और इसराइल (Israel) के ईरान (Iran) के साथ यु*द्ध पर मोदी सरकार (Modi Government) के रुख की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने लेख में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की ‘ह*त्या’ पर सरकार की चुप्पी न्यूट्रल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है।
उन्होंने कहा कि इससे भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के फिर शुरू होने पर इस मुद्दे पर खुलकर और बिना किसी टालमटोल के बहस होनी चाहिए। अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि हमें अपनी नैतिक ताकत को फिर से पहचानने और उसे स्पष्टता और प्रतिबद्धता के साथ सामने रखने की तत्काल जरूरत है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
