Monday , 8 June 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो सवाई माधोपुर के द्वारा 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन व फिट इण्डिया के लिए योग का दैनिक जीवन में महत्व पर मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों के भाग लेने से पूर्व प्रचार-प्रसार अभियान के तहत् सवाई माधोपुर ब्लाॅक के खिलचीपुर ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यायल एवं आंगनबाडी केन्द्र पर सरपंच श्रीमती सावत्री देवी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी दाऊदयाल शर्मा,प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीणा के आथित्य में संगोष्ठी,योगासन में भाग लेने के लिए शपथ, योग का दैनिक जीवन में महत्व पर रस्साकसी, कुर्सीदौड़, मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Special Awareness Program occasion International yoga day baba Ramdev
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्रीगंगानगर नेमीचन्द मीना ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व प्रचार अभियान के अन्तर्गत की जानकारी आमजन को प्रेरित करने के तहत् 19 जून से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय अभियान का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को ग्राम खिलचीपुर में प्रातः 07.00 बजे से रा.उ.मा.वि. प्रांगण मे आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधान श्री सुरजमल बैरवा व ग्राम पंचायत सरपंच सावित्री देवी मीना, विकास अधिकारी डा0 सरोज बैरवा के साथ अन्य जनप्रतिनिधी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेगे।
सरपंच सावित्रीदेवी मीना ने ग्रामीणों से 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए खिलचीपुर के सीनियर माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 7.00 बजे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी दाऊदयाल शर्मा द्वारा ग्रामीणों को मन की शान्ति व अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक जीवन में योगाभ्यास करना अत्यंत आवश्यक बताया गया।
कार्यक्रम की इसी कडी में एक रैली का आयोजन किया गया रैली को हरी झण्डी ग्राम पंचायत की सरंपच सावित्री देवी मीना, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी दाऊदयाल शर्मा तथा विधालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीना ने दिखाई। रैली के माध्यम से ग्रामीणो को योग का सन्देश दिया गया। पूर्व प्रचार के दौरान आयोजित प्रतियागिताओं के सभी विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किये जाएगें। इस दौरान गीत एवं नाटक विभाग के पंजीकृत दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !