Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

एक जून से शुरू होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

भारतीय रेलवे द्वारा 1 जून से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल रेलगाड़ियों में से दस कोटा मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार इनमें से 6 जोड़ी गाड़ियां मुंबई अमृतसर मुंबई स्पेशल (02903/02904), बांद्रा अमृतसर बांद्रा स्पेशल (02925/02926), मुंबई जयपुर मुंबई स्पेशल (02955/02956), हजरत निजामुद्दीन उदयपुर हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (02963/02964), कोटा हजरत निजामुद्दीन कोटा स्पेशल (02059/02060), बांद्रा गोरखपुर/मुजफ्फरपुर स्पेशल (09037/09039) व गोरखपुर/मुजफ्फरपुर बांद्रा स्पेशल (09038/09040) का नियमित संचालित होकर कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी।

Special trains start June 1 Sawai madhopur rajasthan india
सीनियर डीसीएम कोटा विजय प्रकाश ने बताया कि इसी प्रकार 09041 बांद्रा-गाजीपुर सिटी स्पेशल सप्ताह में दो दिन सोमवार व शनिवार को, 09042 गाजीपुर सिटी बांद्रा स्पेशल सोमवार व बुधवार को, गाड़ी संख्या 02947 अहमदाबाद पटना स्पेशल सप्ताह में दो दिन मंगलवार गुरूवार को, 02948 पटना अहमदाबाद स्पेशल सप्ताह में दो दिन गुरूवार, शनिवार को, गाड़ी संख्या 02917 अहमदाबाद हजरत निजामुद्दीन स्पेशल सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरू व शनिवार को, 02918 हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद स्पेशल सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरू व शनिवार को संचालित होकर कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी।
उन्होंने बताया कि उक्त गाड़ियां स्वर्णमंदिर मेल, मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट, जनशताब्दी एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गाजीपुर एक्सप्रेस, गुजरात संपर्क क्रांति एवं अजीमाबाद एक्सप्रेस गाड़ियां के रूट पर चलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !