Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नियंत्रण कक्ष पर सूचना देकर नाम लिखवाएं, 30 सवारी होने पर रवाना होगी

कोरोना संक्रमण के लागू किए गए लाॅकडाउन में देश में परिवहन साधनों का संचालन बंद हो गया है। ऐसे में लोग लाॅकडाउन के दौरान दिवंगत हुए अपने परिजनों की अस्थियों को अब तक गंगा में प्रवाहित नहीं कर सके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। जिसके तहत सरकार की ओर से हरिद्वार, गढ़ मुक्तेश्वर एवं सोरोजी के लिए (मोक्ष कलश स्पेशल) बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार इसके लिए हरिद्वार के लिए रोडवेज की www.rsrtc.rajasthan.gov.in या www.rsrtconline.rajasthan.gov.in ऑनलाइन वेबसाईट व एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकिट बुकिंग की जा सकेगी। बस स्टैण्ड से टिकिट जारी नहीं किए जाएंगे।

Moksha Kalash special bus Sawai Madhopur
इसी प्रकार गढ मुक्तेश्वर एवं सौरोंजी जाकर अस्थि विसर्जन के इच्छुक लोग जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर क्रमशः 07462-220201 एवं उपखंड स्तर पर भी चौथ का बरवाड़ा में नियंत्रण कक्ष एसडीएम कार्यालय का फोन नंबर 07462-257001, खंडार में नियंत्रण कक्ष का नंबर 07468-241124, मलारना डूंगर में 07466-272098, बौंली में 07466-247245, सवाई माधोपुर में 07462-221555, गंगापुर 07463-234030, बामनवास में 9414424400 पर सूचित कर अपना नाम लिखवा सकते है। तीस टिकिट बुक होने पर बस को रवाना किया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय रोडवेज आगार ने योजना के तहत तैयारी शुरू कर दी है।
सरकार की ओर से स्पेशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मोक्ष कलश स्पेशल हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर एवं सौरोजी के लिये जाने वाली इन स्पेशल बसों में एक अस्थि कलश के साथ दो व्यक्तियों को बस में यात्रा करने की अनुमति प्रदान की जायेगी। बस में आने जाने की बुकिंग एक साथ की जाएगी। जिस बस से जाएंगे, उसी बस से लौटना अनिवार्य होगा। वहीं एक बस में एक बार में अधिकतम 30 यात्री ही सफर कर सकेंगे।
मोक्ष कलश स्पेशल बसों में पंजीयन हरिद्वार के लिए ऑनलाइन तथा गढ़ मुक्तेश्वर एवं सोरोजी के लिए नियंत्रण कक्ष पर करना होगा। सूचनाओं में दिवंगत का नाम, दिवंगत की मृत्यु की दिनांक व दिवंगत की अस्थियों के साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाईल नम्बर, जन आधार कार्ड आदि के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बाद प्रशासन एवं रोडवेज की ओर से यात्रियों को बस संचालन की तिथि, स्थान व समय की जानकारी फोन करके या मैसेज के माध्यम से दी जायेगी।
सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जिला कलेक्टर ने बताया कि रोडवेज डिपो प्रबंधक को आवश्यक निर्देश एवं बसों की व्यवस्था के संबंध में निर्देश प्रदान कर दिए गए है। अस्थि विसर्जन के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य/अनुष्ठान में भाग नहीं लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !