श्रीलंका: श्रीलंका में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन ने इस हफ्ते भारी तबाही मचाई है। इसमें कम से कम 56 लोगों की मौ*त हो गई है और 21 लोग लापता हैं। हाल के वर्षों में यह देश की सबसे गंभीर मौसम संबंधी आपदाओं में से एक है। डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) के अनुसार श्रीलंका के चाय बागान वाला जिला बदुल्ला जिले में रात आए भूस्खलन में 21 लोगों की मौ*त हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि बाढ़ का पानी घरों को बहा ले जा रहा है।
प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी शेल्टर्स तैयार किए गए हैं। वहीं शुक्रवार को और खराब मौसम की आशंका से निपटने के लिए श्रीलंका तैयारी कर रहा है, क्योंकि चक्रवात ‘दित्वाह’ इसकी पूर्वी तट की ओर से आगे बढ़ रहा है। ‘दित्वाह’ पहले इसके पूर्वी तट के पास एक गहरे दबाव की स्थिति के रूप में शुरू हुआ था। बाद में यह तेजी से बढ़कर एक चक्रवात बन गया। बताया जा रहा है कि यह भारत के तट पर लैंडफॉल कर सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
