Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ – टीकाराम जूली

जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली, खण्डार विधायक अशोक बैरवा और जिला कलेक्टर डाॅ. एस. पी. सिंह ने आज छाण, बाढपुर और अन्य गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से फसल को हुये नुकसान का जायजा लिया, किसानों को ढाॅंढस बंधाया तथा उन्हें मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने बाढपुर में चिरंजी, बालाराम बैरवा और कैलाश के खेतों में हुये नुकसान का अवलोकन किया। छाण में जाकिर और घासीलाल के खेतों में फसल के नुकसान का जायजा लिया।
प्रभारी मंत्री ने छाण के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में जनसुनवाई एवं फीडबैक कार्यक्रम में भी किसानों से बातचीत कर फसल खराबे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुये नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिन्तित हैं। उन्होंने तत्काल विशेष गिरदावरी के निर्देश दिये। उन्होंने मुझे निर्देश दिये हैं कि ओलावृष्टि से पीड़ित प्रत्येक किसान को पूर्ण राहत मिलना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर से लेकर पटवारी तक सभी इस काम में दिन-रात लगे हुये हैं। आगामी सोमवार और मंगलवार को प्रत्येक प्रभावित गांव में चैपाल का आयोजन कर उन किसानों के नाम पढ़े जायेंगे जिनकी फसल खराब हुई है। इसमें खराबे का प्रतिशत भी बताया जायेगा। जिस किसान की फसल खराब हुई है, उसका इस सूची में नाम नहीं है तो तत्काल आपत्ति दर्ज करवाये। पटवारी ग्रामीणों को लेकर पुनः उसका खेत का सर्वे करेंगे।

State government farmers hour crisis hailstorm Sawai Madhopur
प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर की इस बात के लिये प्रशंसा की कि गत खराबे के समय पटवारियों की हड़ताल के बावजूद जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग से विशेष सर्वे करवा कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलवाया।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि वे 15 दिन बाद समीक्षा बैठक लेकर अच्छा कार्य करने वाले पटवारियों और गिरदावरों को सम्मानित करवायेंगे लेकिन इस मुसीबत के समय काम से जी चुराने वाले या गलत रिपोर्ट कर किसान को नुकसान पहुंचाने वाले कार्मिकों को दण्डित करवाने से भी कतई नहीं चूकेंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि किसान के हितों की पूर्ण रक्षा की जायेगी। प्रभावित किसानों को इन्पुट सब्सिडी तो दी ही जायेगी, जिन किसानों ने पीएम फसल बीमा योजना में आवेदन किया है, उन्हें इस योजना में भी मुआवजा दिलवाया जायेगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित किसान अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक पास बुक की फोटोकापी, मोबाइल नम्बर और बैंक/सहकारी समिति की रसीद जिसमें किसान के पीएम किसान बीमा योजना का प्रीमियम जमा करवाने की जानकारी हो जल्द से जल्द पटवारी को उपलब्ध करवायें।
खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने बताया कि विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार और मैं स्वयं किसानों के साथ खडे हैं। मुआवजा तथा सहायता प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उनकी मांग पर जिला कलेक्टर ने लहसोडा बैल्ट में रैण्डमली पुनः सर्वे करने के निर्देश दिये। इस क्षेत्र में 20 प्रतिशत खराबे की रिपोर्ट दी गई जबकि खण्डार विधायक ने बताया कि नुकसान इससे ज्यादा हुआ है। उन्होंने छाण में पेयजल व्यवस्था सुधारने, खण्डहर पड़े उप स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनवाने या इसकी मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने खण्डार में कृषि उपज मंडी की बजट घोषणा के लिये खण्डार विधायक का आभार प्रकट किया।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों के काफी अनुनय-विनय के बावजूद स्वागत करवाने से इंकार कर दिया तथा कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं तथा उनका दर्द समझते हैं। मन इतना व्यथीत है कि इस बार होली का त्यौहार नहीं मना पाऊंगा।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने छाण व अन्य गांवों में प्रभावित खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों के कंधों पर हाथ रखकर स्नेह से उनको ढांढस बंधाया तथा कहा कि उन्हें हर सम्भव सहायता कम से कम समय में दी जायेगी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी रतनलाल अटल, तहसीलदार देवीसिंह, गोविन्द शुक्ला आदि उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने छाण पटवारी मेघा को यहाँ से हटाने तथा छाण में दूसरा पटवारी लगाने की घोषणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !