Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कायाकल्प कार्यक्रम में यूपीएचसी बजरिया का राज्य स्तरीय टीम ने लिया जायजा

राज्य स्तर की कायाकल्प एक्सटर्नल टीम द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया, मानटाउन एवं सिटी डिस्पेन्सरी का संस्थान पर दी जाने वाली मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। जिसमे राज्य स्तर के कायाकल्प एक्सटर्नल टीम के जयप्रकाश भारद्धाज द्वारा तीनो संस्थाओं की विजीट की गयी। शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक एनयूएचएम विनोद शर्मा द्वारा उक्त तीनों संस्थानों की विजीट करवाई गयी। राज्य स्तर की टीम द्वारा संस्थान द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सेवाएं जिसमें परिवार कल्याण सेवाएं, टीकाकरण, आउटरीच सेवाएं, निःशुल्क दवा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम, गैर संचारी रोग कार्यक्रम, कोविड-19 वैक्सीन कार्यक्रम, ओपीडी सेवाएं, लैब जांच सेवाएं, आपातकाल सेवाएं, एएनसी नेबुलाईजेशन, अन्तरा इन्जेक्शन, आपातकालीन प्रबन्धकीय सेवाएं, शिशु व मातृ सेवाएं व संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों में हाउस कीपिंग, योगा कार्यक्रम, बायोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेन्ट, संस्थान द्वारा फील्ड में जाकर चिकित्सा सेवाओं की जनजागरूकता रैली, स्वच्छता, पौधारोपण, पेस्ट कन्ट्रोल, ई-संजीवनी सेवाएं, मिशन लिसा आदि कार्यक्रमों का स्टाॅफ से साक्षात्कार व ऑब्जर्वेशन व रिकाॅर्ड का परिक्षण राज्य स्तरीय दल द्वारा किया गया।

State level team inspected UPHC Bajaria Sawai Madhopur

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. सन्दीप शर्मा ने बताया कि आज राज्य स्तर के कायाकल्प एक्सटर्नल दल के निरीक्षण के बाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया के सभी अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में संस्थान को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम में भी संस्थान को क्वालिफाई कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव प्रदान किये गए। इसी प्रकार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानटाउन व सिटी डिस्पेन्सरी का भी राज्य स्तरीय टीम द्वारा अवलोकन किया गया।
राज्य स्तर टीम के जयप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि यूपीएचसी बजरिया पर दी जाने वाली सेवाओं को बेहतर व सराहनीय बताया एवं आगे भी संस्थान को इसी तरह मेन्टेन बनाये रखने हेतु सभी अधिकारीयों/कर्मचारियों को उत्साहवर्धन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !