Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

पाली:- राजस्थान के पाली जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद लड़की गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब लड़की के सौतेले पिता उसे घर से भगा ले गया। दरअसल, 2014 में उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला राजवीर सिंह पाली में सपरिवार साथ रहता था। इस दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती सुल्ताना (काल्पनिक नाम) की लड़की से हुई।

 

Stepfather raped her daughter, pali police arrested accused from Gujarat

 

 

फिर दोनों दोस्तों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। महिला तीन बच्चों की मां थी और पति से विवाद कर अलग रह रही थी। राजवीर ने एक दिन महिला को ब्यावर मिलने के लिए बुलाया। महिला वहां पहुंच गई। राजवीर ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और भरोसा दिया कि वह उसके तीनों बच्चों की देखभाल अच्छी तरह से करेगा। महिला ने युवक के साथ शादी कर ली। कुछ समय तक दोनों के बीच अच्छे संबंध चले, लेकिन महिला अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई और 16 साल की बेटी को पति राजवीर के साथ छोड़ गई। इस दौरान राजवीर ने बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

 

 

लड़की को राजस्थान से गुजरात भगा ले गया था आरोपी:-

नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो राजवीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद राजवीर लड़की को लेकर गुजरात निकल गया। इस बीच महिला अपनी मायके से पाली लौटी तो देखा कि उसकी बेटी और पति घर पर नहीं है। महिला ने राजवीर को फोन किया तो उसने कहा कि बेटी कहीं फरार हो गई हैं। उसी को ढूंढने के लिए वह गुजरात आया हुआ है।

 

 

 

इसी बीच लड़की ने एक दिन अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। फिर महिला ने राजवीर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पाली पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर 36 साल के आरोपी युवक राजवीर को गुजरात से गिरफ्तार किया है और लड़की को उसकी मां के हवाले कर दिया है। फिलहाल आरोपी जेल में है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

कोटा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौ*त

कोटा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version