Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी रीको एरिया में 1.99 करोड़ रूपये से सड़को का होगा सुदृढ़ीकरण

गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मानसिंह गुर्जर ने बुधवार को गंगापुर सिटी रीको एरिया में एक करोड़ 99 लाख रूपये की लागत से सड़को का सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिये उनकी ओर से लगातार प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री से गंगापुर सिटी रीको के व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान करने के लिये भी बात की गई है जिसके सार्थक परिणाम जल्दी ही आयेंगे।

Gangapur City Rico Area road inaugration MLA BJP
विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंगापुर सिटी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के नये भवन के लिये 17 बीघा भूमि का जयपुर बाई पास पर चिन्हिकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि गंगापुर सिटी में आमजन को जल्दी ही चम्बल का पानी मिल जायेगा तथा धुन्धेष्वर धाम का भी 2 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से सौन्दर्यकरण का कार्य कर उसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह कार्य अन्तिम चरण में चल रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी राजनारायण शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि उद्यमी रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में योगदान भी देते हैं। रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक मनोज कुमार खुल्लर ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए रीको हमेशा तत्पर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !