Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रोडवेज प्रबंधन का सख्त एक्शन, 7 भ्रष्ट कार्मिकों को किया निलंबित

जयपुर: रोडवेज प्रबंधन बसों में बेटिकट यात्री मिलने या भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले कार्मिकों पर सख्त एक्शन ले रहा है। ऐसे कार्मिकों को निलंबित करने के साथ एपीओ करने जैसी कार्यवाही की जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर रोडवेज बसों के राजस्व अर्जन में वृद्धि एवं आमजन को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं भ्रष्ट कार्मिकों पर कार्यवाही भी की जा रही है।

 

Strict action by roadways management in rajasthan

 

 

 प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि वाहन में बेटिकट यात्री मिलने एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए विभिन्न आगारों के ऐसे 7 कार्मिकों पर एक्शन लिया गया है। विद्याधर नगर, बारां, अनूपगढ़, लोहागढ़ आगार के चार परिचालकों को वाहन के निरीक्षण के दौरान बिना टिकट यात्रा करवाने के गंभीर प्रकरण पाए जाने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबित किया गया है।

 

 

 

दिल्ली आगार के दो सहायक यातायात निरीक्षकों और मत्स्य नगर आगार के परिचालक को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। उन्होंने कहा कि निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह की पहल पर रोडवेज प्रबंधन द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप रोडवेज की आय में वृद्धि हो रही है और यात्री भार के मामले में भी रोडवेज नए रिकॉर्ड बना रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !