Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विद्यार्थियों ने समझी जिला औषधि भंडार की कार्यविधि

मिनी स्वास्थ्य भवन स्थित सीएमएचओ कार्यालय जयपुर प्रथम के जिला औषधि भंडार में गुरुवार को आईआईएचएमआर संस्थान के विद्यार्थियों ने विजिट की और औषधि भंडार की कार्य प्रणाली के विषय मे विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक, आरएमएससीएल (लॉजिस्टिक्स) डॉ. कल्पना व्यास उपस्थित रहीं। विजिट के दौरान फार्मासिस्ट विनोद ने आईआईएचएमआर स्टूडेंट्स को औषधि भंडार की समस्त कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दवा की गुणवत्ता की पहचान करने के तरीकों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ ही दवाइयों की मांग व आपूर्ति की ढांचागत संरचना को भी आसान शब्दों में समझाया।जिला औषधि भंडार परिसर में विजिट के दौरान स्टूडेंट्स काफी उत्साहित नज़र आए। वे बारी-बारी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत करते दिखाई दिए। स्टूडेंट्स के पूछे गए प्रश्नों के अंतर्गत उन्हें समय-समय पर चिकित्सा संस्थानों पर दवाईयों को भेजने का तरीका बताया गया। साथ ही अनुपयोगी-तिथिबाह्य दवाओं के निस्तारण की क्रियाविधि भी समझाई गई।
Students understood the functioning of the district medicine store.
उन्हें बताया गया कि डिमांड के अनुसार ही दवाओं की सप्लाई की जाती है। स्टूडेंट्स को बताया गया कि औषधि भंडार में दवाओं की आपूर्ति कम होने और ब्लॉक चिकित्सा संस्थान स्तर से डिमांड प्राप्त होने पर राज्य स्तर पर जिले की डिमांड प्रेषित की जाती है। दवाइयों के रख रखाव समेत नियमित रूप से दवाओं की उपलब्धता की निगरानी सुनिश्चित की जाती है। इस संबंध में स्टूडेंट्स को ई-ओषधि सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सॉफ्टवेयर में उन्हें दवाइयों के इंद्राज व डिमांड जनरेट की विधि से अवगत कराया गया। इस मौके पर (डीपीसी) औषधि भंडार, जयपुर प्रथम, डॉ. सुमेर घई उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !