Saturday , 25 July 2026
Breaking News

पीजी काॅलेज के दक्षिण परिसर में भरेगें छात्रसंघ नामांकन पत्र

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में छात्रसंघ पदों हेतु उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में दाखिल करेंगे। मीडिया प्रभारी अधिकारी डाॅ. हरिचरण मीना ने बताया कि छात्रसंघ के सभी पदों हेतु उम्मीदवार 22 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में नामांकन समिति के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। छात्रसंघ चुनाव का समस्त कार्य एवं मतदान महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में होगा।

 

छात्रसंघ के सभी पदों हेतु उम्मीदवार अपने साथ महाविद्यालय का अपना परिचय पत्र, पासपोर्ट साइज की नवीन फोटो, 10वीं की मूल अंकतालिका एवं उसकी सत्यापित प्रतिलिपि, स्नातक-स्नातकोत्तर की समस्त अंकतालिकाओं की सत्यापित प्रतिलिपि एवं कोटा विश्वविद्यालय कोटा की मुख्य परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र भी साथ लेकर आएंगे। उम्मीदवार के समर्थक एवं प्रस्तावक महाविद्यालय का अपना परिचय पत्र साथ लेकर आएंगे। अध्यक्ष एवं महासचिव हेतु स्नातक तृतीय वर्ष अथवा उससे ऊपरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी चुनाव लड़ने के पात्र होंगे।

 

Students union nomination papers will be filled in the south campus of PG college sawai madhopur

 

उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद हेतु स्नातक द्वितीय वर्ष अथवा उससे ऊपरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। सभी पदों के लिए चुनाव लड़ने की आयु नामाकंन दाखिल करने के दिन 17 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। छात्रसंघ पदों हेतु उम्मीदवार अपने साथ एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक को साथ में लेकर महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करने हेतु अनुमत होगा। उम्मीदवार छात्रसंघ पदों हेतु महाविद्यालय के चुनाव कार्यालय से निर्धारित शुल्क 100 रूपये जमा कराकर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकता है।

 

उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियां 22 अगस्त को ही अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक की जा सकेंगी। छात्रसंघ मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि उम्मीदवारी पर 22 अगस्त सोमवार सायं 5 बजे पश्चात किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। महाविद्यालय में छात्रसंघ उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता की पूर्ण पालना करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !