नई दिल्ली: भारत ने 16 नवंबर को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मि*साइल का सफल परीक्षण किया है। भारत की इस उपलब्धि पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के जरिए बधाई दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों और डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) को बधाई देते हुए लिखा है कि भारत ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रक्षा मंत्री ने लिखा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हमारे देश को ऐसे चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य तकनीक की क्षमता है। मैं टीम डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
