Saturday , 7 March 2026
Breaking News

देश में अब ‘कानून अंधा’ नहीं!  

नई दिल्ली: भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की न्याय की देवी की मूर्ति के संबंध में की अनोखी पहल की है। सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है। जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई मूर्ति की खास बात यह है कि इसकी आंखों पर पट्टी नहीं बंधी हुई है। परंपरागत मूर्ति की तरह इसके एक हाथ मे तराजू तो है वहीं दूसरे हाथ में तल*वार की जगह भारत का संविधान है।

 

 

supreme court new justice statue law is not blind in india

 

 

सांकेतिक रूप से अगर देखा जाए तो कुछ महीने पहले लगी न्याय की देवी की नई मूर्ति साफ संदेश दे रही है कि न्याय अंधा नहीं है। वह संविधान के आधार पर काम करता है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह मूर्ति चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की पहल पर लगाई गई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ऐसी और मूर्तियां लगाई जाएंगी या नहीं।

 

 

 

न्याय की देवी की नई मूर्ति में खास बात:

न्याय की देवी की नई मूर्ति की खास बात यह है कि पूरी मूर्ति सफेद रंग की है। प्रतिमा में न्याय की देवी को भारतीय वेषभूषा में दर्शाया गया है। वह साड़ी में दर्शाई गई हैं। सिर पर सुंदर का मुकुट भी है। माथे पर बिंदी, कान और गले में पारंपरिक आभूषण भी देखे जा सकते है। न्याय की देवी के एक हाथ में तराजू है। वहीं दूसरे हाथ में संविधान पकड़े दिखाया गया है।

 

 

दरअसल, न्याय का प्रतिनिधित्व करने वाली अदालतों में रखी गई मूर्ति को ‘लेडी जस्टिस’ के नाम से जाना जाता है। न्याय की देवी की अब तक जो मूर्ति इस्तेमाल होती थी, उसमें आंखों पर काले रंग की पट्टी बंधी नजर आती थी, जबकि एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में तल*वार हुआ करती थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !