Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वाति मालीवाल के साथ मार*पीट का मामला, कल बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई : सांसद संजय सिंह 

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई  मार*पीट के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मीडिया से बात की है। संजय सिंह ने आज मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि, “कल बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई।

 

जिसके बारे में आपको बताना चाहता हूं।” सांसद संजय सिंह ने कहा कि, “कल सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतज़ार कर रही थीं। इस बीच विभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी करने लगे।”

Swati mailwal news update Delhi MP Sanjay Singh

विभव कुमार माने जाते है अरविन्द केजरीवाल के करीबी:- 

संजय सिंह ने बताया कि, “इस पूरी घटना को दिल्ली के सीएम ने संज्ञान में लिया है। वो इस मामले में सख़्त कार्रवाई करेंगे। जहां तक स्वाति मालीवाल का सवाल है, उन्होंने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है। वो सीनियर और पुराने नेताओं में से एक हैं। हम उनके साथ हैं।”

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया:-

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई कथित मार*पीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मुकेश कुमार मीणा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने पहुंची थीं, लेकिन वो बाद में शिकायत देने की बात कहकर वहां से चली गईं।

पुलिस के अनुसार सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर एक महिला कॉलर ने पीसीआर पर कॉल की थी और बताया था कि मुख्यमंत्री आवास में उन पर हमला हो रहा है। इस कॉल के कुछ देर बाद ही स्वाति मालीवाल थाने पहुंच गईं थीं। पुलिस की डायरी में पीसीआर कॉल के साथ जो नंबर दर्ज है वो स्वाति मालीवाल का ही नंबर है। कॉलर के हवाले से पीसीआर कॉल एंट्री में दर्ज है, “लेडी कॉलर बोल रही हैं कि मैं अभी सीएम के घर पर हूं, उन्होंने अपने पीए विभव कुमार से मुझे बुरी तरह पिटवाया है।” इस घटना के बाद जहां बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को घेरा है।

वहीं अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ़ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। बीबीसी न्यूज एजेंसी ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !