Thursday , 22 October 2026
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 49 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली 49 प्रतिभाओं को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री तथा मंत्री उद्योग, अप्रवासी भारतीय, डीएमआईसी एवं राजकीय उपक्रम विभाग राजपाल सिंह शेखावत सवाई माधोपुर जिले में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे।

Awards Honors Excellence work Independence day 2018 SawaiMadhopur

यह होंगे सम्मानित:- कनिष्ठ सहायक नीरज शर्मा को मेहनत, लगन, ईमानदारी से कार्य सम्पादित करने पर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी गोविन्द प्रसाद शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा चाही गई सूचनाएं बीससूत्री कार्यक्रम व प्रशासनिक सूचनाएं समय-समय पर तैयार कर भिजवाने पर, एडीपीसी एसएसए मनमोहन दाधीच को जिले में प्रारम्भिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये छात्र अध्यापक हित में कार्य करने पर, सूचना सहायक राकेश मीना को राजस्व मण्डल अजमेर एवं षष्ठम अन्तर सम्भागीय राजस्व का कप क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता टीम के सदस्य रहने पर, वरिष्ठ सहायक चन्द्र प्रकाश सैनी को न्याय अनुभाग में रहते हुए लाईसेन्स व कानून व्यवस्था से संबंधी महत्वपूर्ण कार्य करने पर, छात्रा सुश्री रामनरेशी मीना को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता एवं समाज सेवा कार्य करने पर, सीनियर अन्डर ऑफिसर महेन्द्र कुमार जांगिड, बुद्धिप्रकाष गुर्जर, दीनदयाल गुर्जर, उपेन्द्र सिंह प्रजापत एवं अशोक कुमार बैरवा को एनसीसी सेवा इकाई में रहकर गणतंत्र परेड शिविर 2018 एवं प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार मावाई सहायक आचार्य इतिहास डॉ. विजय सिंह को कला क्षेत्र में सांस्कृति विरासत के प्राचीनतम एवं जीवन्त अवशेष प्रकाश में लाने पर, रूपनारायण गुर्जर को ईमानदारी का परिचय देने पर, चाईल्ड हैल्पलाईन सवाई माधोपुर को चाईल्ड लाईन के माध्यम से गुमशुदा, अनाथ, उपेक्षित भिक्षावृत्ति एवं दिव्यांग जैसे बच्चों को घर पहुंचाने पर, रणथम्भौर सेविका अस्पताल को बिजली की बड़ी लाईन से 70 प्रतिशत झुलसे कच्ची बस्ती के बच्चे का ईलाज करने पर, देवी शंकर गुर्जर एवं विष्णु महावर को तीरांदाजी ऑल इण्डिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2017-18 में भाग लेने पर, जिलाध्यक्ष इण्डियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट सवाई माधोपुर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, इण्डियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट सवाई माधोपुर के उपाध्यक्ष राजमल जैन एवं महासचिव सतीश वर्मा को मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर तथा सहायक जनसम्पर्क अधिकारी गजाधर भरत को जिले की ऐतिहासिक महत्व को काव्यात्मक वीडियों गीत के रूप में प्रस्तुत करने पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
इसी प्रकार जाकिर हुसैन शहर सवाई माधोपुर, गुलाब देवी ग्राम जीवद तहसील बामनवास, भागन्ती देवी ग्राम जीवद तहसील बामनवास, रामधन कोली ग्राम जीवद तहसील बामनवास एवं महफूज अहमद अन्सारी को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सुरेन्द्र कुमार शर्मा को 36 बेटियों के निःशुल्क विवाह सम्मेलन करवाने पर, वरिष्ठ अध्यापक मृगेन्द्र कुमार शर्मा को जिला व राज्य स्तर पर विज्ञान के मॉडल निर्माण में उल्लेखनीय कार्य करने पर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा को सरकारी योजनाओं की समय पर क्रियान्विती के लिये, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. गण्डाल गोविन्द प्रसाद दीक्षित को स्थानीय विद्यालय को निदेशालय द्वारा फाईव स्टार रैकिंग का दर्जा दिलाने पर, व्याख्याता शाषि रा.उ.मा.वि. सवाई माधोपुर पुष्पेन्द्र कुमार सिंह को कार्मिक कर्तव्यनिष्ठ ईमानदारी से करने पर, डीएस साईन्स एकेडमी गंगापुर सिटी की कक्षा 10 की छात्रा सुश्री तेजस्विनी गुप्ता को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 2018 परीक्षा में 98.17 अंक प्राप्त करने पर, प्रोग्रामर विनय गुप्ता को ब्लॉक बामनवास के सभी ग्राम पंचायतों पर अकेले ही ई-गर्वेन्स के सभी प्रोजेक्ट का सफल संचालन करने पर, विजय मोटर्स, खण्डेलवाल मोटर्स एवं केम्पस प्राईवेट लिमिटेड फॉरेस्ट फ्रेण्डली को जिले में राज्य वस्तु एवं सेवाकर में सर्वाधिक दायित्व निभाने पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

निजी सहायक सत्यानारायण माहुर को निजी सहायक के पद पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने पर, पथिक लोक सेवा समिति सवाई माधोपुर को महिला उत्थान, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं असहाय बच्चों को शिक्षा एवं अन्य सुविधा मुहैया कराने का सराहनीय कार्य करने पर, उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा विस्तार विभाग सवाई माधोपुर के अमर सिंह को विभागीय कार्य के साथ जिला प्रशासन के सी.एम. विजिट के कार्यो को सम्पादित कराने पर, वरिष्ठ अध्यापक रा.मा.वि. पचीपल्या मनोज कुमार बैरवा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी रामराज मीना को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर, कनिष्ठ अभियन्ता पंचायत समिति सवाई माधोपुर सीमा शर्मा को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं स्वच्छता सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य करने पर, जिला प्रबन्धक डे-एनयूएलएम रामेन्द्र कुमार शर्मा को आश्रय स्थल संचालन, बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार प्रशिक्षण देने पर, वित्तीय सलाहकार डा. नगेन्द्र कुमार शर्मा को रणथम्भौर टाईगर कंजर्वेशन फाउण्डेशन के कुशल वित्तीय प्रबन्धन के लिये, हीरालाल पुत्र कजोड़ गुर्जर एवं अजीत साई बनजारा की ढाणी को बरसाती नाले में तेज बहाव पानी में से आरती पुत्री धोलू गुर्जर को बचाने पर, हनुमान राणा को कुण्ड में डूबती हुई बच्चियों को बचाने पर, सहायक अभियन्ता नगर परिषद सवाई माधोपुर नीलम कोठारी को सरकार की संचालित योजनाओं के कार्यो का समय-समय पर संचालित करने पर एवं सहायक कर्मचारी प्रकाश नाथू को सफाई व्यवस्था में अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !