Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिक्षक मनीष मीणा की ह*त्या के मुख्य आरोपी को सोते हुए दबोचा

बूंदी: शिक्षक मनीष मीणा की ह*त्या के मुख्य आरोपी को शुक्रवार देर रात डीडवाना कुचामन सिटी पुलिस ने गिर*फ्तार कर लिया है। डीडवाना पुलिस ने दोस्त के खेत पर फ*रारी काट रहे गुरप्रीत उर्फ गोपी को सुबह 4 बजे गिर*फ्तार किया है। सूचना पर बूंदी पुलिस डीडवाना पहुंची और आरोपी को कस्टडी में लेकर रात 8 बजे बूंदी लेकर आई। लंकागेट ढाबे पर मामूली बात पर आरोपी ने शिक्षक को चा*कू मा*र दिया था। शिक्षक की ह*त्या के बाद से ही आरोपी फ*रार था।

 

Teacher Manish meena Bundi Police News 17 nov 24

 

 

डीएसपी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद ही एसपी राजेंद्र मीणा के निर्देश पर अलग-अलग टीम गठित कर दी गई थी। चार में से तीन आरोपी गिर*फ्तार कर लिए थे। मुख्य आरोपी फ*रार था। इसके लिए नमाना थानाप्रभारी धर्माराम के नेतृत्व में एक टीम उत्तराखंड में तलाश कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी ने उत्तराखंड के एक एटीएम से रुपए निकाले हैं। नमाना थाना प्रभारी ने एटीएम से फुटेज निकाले।

 

 

 

 

जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो एक युवक साथ चल रहा था और मोबाइल पर भी बात कर रहा था। युवक के मोबाइल नंबर की पड़ताल की तो वह भी उत्तराखंड का ही निकला। छानबीन की तो पता लगा कि वह जयपुर में काम करता है। इसके बाद जयपुर में टीम ने तलाश कर पूछताछ कर बताया कि गुरप्रीत म*र्डर के केस में बूंदी जेल में बंद था, तब वह भी चोरी के मामले में जेल में ही था। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद 10-10 हजार का व मुख्य आरोपी गुरप्रीत पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

 

 

 

 

घटना के तीन दिन बाद 3 आरोपियों विशाल, दीपक, मनीष को तो पुलिस ने गिर*फ्तार कर लिया था, लेकिन गुरप्रीत की गिर*फ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। गुरप्रीत की गिर*फ्तारी के लिए पुलिस टीम ने जयपुर, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई जिलों में दबिशे दी, लेकिन हाथ नहीं लग रहा था। इस बीच उत्तराखंड में मौजूद पुलिस टीम को एटीएम पर फुटेज मिले। फुटेज में आरोपी गुरुप्रीत के साथ एक युवक नजर आया।

 

 

 

छानबीन कर पूछताछ की तो मुख्य आरोपी की डीडवाना-कुचामन में दोस्त के खेत में फ*रारी काटने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने डीडवाना-कुचामन के डीएसटी शाखा के इंचार्ज राजेश मीना से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस सुबह 4 बजे पहुंची और सोते हुए को दबोच लिया। इसके बाद बूंदी पुलिस को गिर*फ्तारी की सूचना दी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !