नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप के लिए भारत की टी-20 टीम घोषित कर दी है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के पास रहेगी, जबकि विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और संजू सैमसन शामिल हैं।
- सूर्य कुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल (उपकप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- वरुण चक्रवर्ती
- कुलदीप यादव
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- हर्षित राणा
- रिंकू सिंह
टीम में बल्लेबाजी और ऑलराउंड विकल्पों का ध्यान रखा गया है। स्पिन में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं। भारत की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को होगी। एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
