Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने खरगे, राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज मंगलवार को नई दिल्ली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। इसके बाद, तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी बातचीत काफी पॉजिटिव रही है। हम सब लोग 17 तारीख को भी इंडिया अलायंस के सहयोगियों के साथ पटना में बैठेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन का चेहरा कौन होगा?

Tejashwi Yadav met Kharge, Rahul Gandhi regarding Bihar elections

इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा किचेहरे को लेकर आप लोग क्यों चिंतित होते हैं। ये हम लोगों की चीजें हैं। हम बैठकर बात करेंगे। सारी बातें सामने आ जाएंगी। आप लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनने वाली है। इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

वहीं, कांग्रेस और आरजेडी की बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कहीं कोई चुनौती नहीं है। यदि पूरा यूपीए, पूरा इंडिया गठबंधन भी लड़ेगा तो भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !